वित्त मंत्रालय का डिपॉर्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट ( DIPAM ) ने वड़ोदरा और अहमदाबाद स्थित दो गोल्फ कोर्स से पूंजी जुटाने के प्रयास में है। ये दोनों संपत्तियां ONGC की नॉन-कोर संपत्तियां हैं, यानी कंपनी इन संपत्तियों का इस्तेमाल सीधे तौर पर कमाई के लिए नहीं करती है। DIPAM बीते कुछ समय से जमीन और नॉन कोर एसेट्स की मूल्यांकन करने में जुटा हुआ है ताकि इनसे पूंजी जुटाया जा सके।