31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब भारतीय सेलर्स Middle East और UAE में कर सकेंगे सामानों की बिक्री, अमेजन दे रहा मौका

UAE और मिडिल ईस्ट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है अमेजन। UAE कुल आबादी के 27 फीसदी हिस्सा भारतीयों का। मार्केटप्लेस सोक को अमेजन ने साल 2017 में अधिग्रहण कर लिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 20 May 2019, 5:46 PM IST

Amazon

अब भारतीय सेलर्स Middle East और UAE में कर सकेंगे सामानों की बिक्री, अमेजन दे रहा मौका

नई दिल्ली। भारतीय सेलर्स को अब ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन बड़ा तोहफा देने जा रही है। अमेजन ( Amazon ) अब अपने एक्सपोर्ट बिजनेस को UAE और मिडल ईस्ट बाजार के लिए खोलने जा रही है ताकि भारतीय सेलर्स ( Indian Sellers ) यहां भी अपने सामानों की बिक्री कर सकें। बता दें कि इन दोनों जगहों पर सबसे अधिक भारतीय रहते हैं।

यह भी पढ़ें -Paytm क्रेडिट कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई, मिलेगा जबदस्त कैशबैक

इन सामानों की बिक्री में होगा इजाफा

अमेजन अब ज्वेलरी, अपेरल, ब्युटी और ग्रोसरीज संबंधी सामानों को भारत से यूएई और मिडिल ईस्ट में बेचने के लिए उत्पादकों को प्रोत्साहित करेगी। इसके बारे में मार्केटप्लेस सोक के संस्थापक रोनाल्डो मौश्वार ने जानकारी दी। बता दें कि इस कंपनी को अमेजन ने साल 2017 में अधिग्रहण कर लिया था। उन्होंने कहा, "अमेजन UAE में पहले से ही हमारे अधिक ग्राहक हैं और इस क्षेत्र में अपने कारोबार को भी बढ़ा रहे हैं।"

यह भी पढ़ें -Exit Poll के बाद ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा शेयर बाजार, 1422 अंक झूमकर बंद हुआ सेंसेक्स

इस क्षेत्र में अपना सेल्स ग्रोथ बढ़ाना चाहती है अमेजन

गौरतलब है कि सोक के अधिग्रहण के लिए अमेजन ने 48 अरब डॉलर नकदी में खर्च किया था। इसमें सेलर्स को फ्री में ही रजिस्टर करने की सुविधा दी जा रही है, ताकि उनको प्रोत्साहन मिल सके। पिछले साल ही अमेजन इंडिया के कंट्री हेड अमित अग्रवाल ने कहा था कि वैश्विक सेलिंग प्रोग्राम के तहत अमेजन 5 अरब डॉलर का सेल्स जेनरेट करने की योजना पर काम कर रही है। वर्तमान में इस कंपनी ने 1 अरब डॉलर तक सेल्स किया है।

यह भी पढ़ें -देश की जनता का मिजाज जानने के लिए खर्च होते हैं करोड़ों रुपए, ये कंपनियां कराती हैं एग्जिट पोल

यूएई की कुल आबादी का 27 फीसदी हिस्सा भारतीय

यूएई में बाजार का कुल 4 फीसदी हिस्सा ऑनलाइन है। एक अनुमान के मुताबिक यूएई में कुल 20 लाख भारतीय रहते हैं जो कि यहां की कुल आबादी का 27 फीसदी है। कॉमर्स विभाग के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017 में भारत ये यूएई के लिए कुल आयात 31 अरब डॉलर का था। दोनों देशों के बीच बड़े मात्रा में बी2बी बिजनेस होता है, लेकिन इसका अधिकतर हिस्सा कुछ ही ट्रेडर्स के बीच है। ऐसे में भारतीय सेलर्स सीधे तौर पर ग्राहकों तक अपना सामान पहुंचा सकते हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.