केंद्र सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम मूल्य के अलावा राज्य सरकारें भी अपने प्रदेश के किसानों को बोनस देती हैं। यह बोनस केंद्र सरकार के मूल्य से अतिरिक्त होता है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे गन्ना उत्पादक राज्य पहले से ही किसानों को बोनस देते आ रहे हैं. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने देशभर के 150 गन्ना किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। पीएम ने किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का वादा किया था।