रिलायंस रिटेल में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी अलीबाबा ग्रुप
अलीबाबा भी भारत के डिजिटल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाहती है आैर इसीलिए उसने रिलायंस रिटेल में अब बड़ी हिस्सेदारी खरीदने का मन बना लिया है। इसके साथ ही अलीबाबा ग्रुप इस ताक में है कि वो भारत में अपनी रिटेल दुकानें भी खाेले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीबाबार रिलायंस रिटेल में लगभग 50 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद सकती है जिसके लिए उसे 5 से 6 बिलियन डाॅलर खर्च करने होंगे। बता दें कि किसी भी अलीबाबा की तरफ से किसी भारतीय कंपनी में अलीबाबा की तरफ से ये सबसे बड़ा निवेश होगा।