नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ( RELIANCE INDUSTRIES LTD ) पिछले 2 महीने से लगातार एक से बढ़कर एक डील करके सभी को चौंका रही है ।मुकेश अंबानी ने फेसबुक के साथ डील करके सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी ,अब 2 महीने के बाद एक ऐसी ही डील अंबानी फिर से करने वाले हैं ।एक अंग्रेजी चैनल के मुताबिक amazon.com मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल में 9.9 की हिस्सेदारी खरीद सकती है ।रिलायंस रिटेल रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance industries limited ) का ही एक भाग है और हमने आपको पहले ही बताया था कि अब जिओ डिजिटल प्लेटफॉर्म ( jio digital ) के बाद मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) रिटेल बिजनेस (retail business ) को बढ़ाने पर फोकस करने वाले हैं ।