इसके साथ ही IRCTC ने ये भी जानकारी दी की IRCTC फूड आॅन ट्रैक एेप के जरिए खाना आॅर्डर कर सकते है। IRCTC ने ट्वीट में लिखा, "अब आपका पसंदीदा खाना ट्रेन में यात्रा के दौरान भी केवल एक क्लिक दूर होगा। IRCTC आपको अपनी पसंद के रेस्त्रां से स्वादिष्ट भोजन की पेशकश करता है।" आप अपने पीएनआर नंबर का उपयोग करके एंड्राॅयड एेप से खाना बुक कर सकते है। इसके लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या कैश आॅन डिलीवरी से आॅनलाइन आैर आॅफलाइन पेमेंट कर सकते है।