यदि आप मुकेश अंबानी के होने वाले दामाद आनंद पिरामल के साथ काम करके अच्छी खासी कमाई करना चाहते हैं तो आपको उनकी वाटर एटीएम कंपनी की फ्रेंचाइजी लेनी होगी। आप इस वाटर एटीएम को अपने लगी, मोहल्ले, गांव या शहर में लगा सकते हैं। यहां से लोग अपनी जरूरत के अनुसार पीने का पानी खरीद सकते हैं। इससे आपको हर महीने के निश्चित कमाई होने लगेगी। खबरों के अनुसार, आनंद पिरामल जल्द ही कई राज्यों में यह योजना लेकर आ रहे हैं, जहां पर बड़ी संख्या में लोगों को वाटर एटीएम लगाने का मौका मिलेगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही समाज की भलाई के साथ कमाई का बिजनेस शुरू कीजिए।