27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100 अरब डाॅलर की कंपनी बनी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, 9 साल बाद दोबारा किया ये कारनामा

शेयर बाजार में कारोबार के दौरान बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज (बीएसर्इ) पर रिलायंस के शेयर 1,090 रुपये के लाइफटाइम हार्इ पर पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 12 Jul 2018, 4:51 PM IST

RIL

100 अरब डाॅलर की कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, 9 साल दोबारा किया ये कारनामा

नर्इ दिल्ली। मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रजी 100 बिलियन डाॅलर की कंपनी बन गर्इ है। रिलायंस ने ये मुकाम आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बाद हासिल की है। आज शेयर बाजार में कारोबार के दौरान बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज (बीएसर्इ) पर रिलायंस के शेयर 1,090 रुपये के लाइफटाइम हार्इ पर पहुंच गया। कारोबार शुरु होने के कुछ देर बाद 11:55 बजे कंपनी के स्टाॅक 1085.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इस समय कंपनी का कुल मार्केट कैप 99.2 बिलियन डाॅलर पर था।


9 साल पहले भी रिलायंस इंडस्ट्रीज बन चुकी है 100 करोड़ी
एेसा पहली बार नहीं हुआ है कि रिलायंस 100 बिलियन डाॅलर की कंपनी बनी है। इसके पहले अक्टूबर 2007 में भी रिलायंस इंडस्ट्री 100 बिलियन डाॅलर की कंपनी बन चुकी है। उस दौरान डाॅलर के मुकाबले रुपये 39.5 रुपये प्रति डाॅलर के करीब था। रुपयों के हिसाब से देखें तो उस दौरान कंपनी का कुल मार्केट कैप 4.11 लाख करोड़ रुपये था। आज के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री का कुल मार्केट कैप 6.8 लाख करोड़ रुपये का हो गया है।


कैसी रहेगी कंपनी की परफाॅर्मेंस
हालांकि कंपनी के अधिकतर स्टाॅक्स में खास तेजी नहीं देखने को मिल रही है। जेफ्रीज नामक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी ने कंपनी के स्टाॅक को 'होल्ड' की श्रेणी से हटाकर 'अंडरपरफाॅर्म' की श्रेणी में डालते हुए टार्गेट प्राइस को 790 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इस कंपनी ने कहा है कि, वित्त वर्ष 2022-23 तक रिलायंस इंडस्ट्री की एबिटडा दाेगुनी बढ़कर 20 बिलियन डाॅलर हो सकती है। लेकिन EV 123 बिलियन डाॅलर होने के से कंपनी को अधिक फायदा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - धमकी से पलटा र्इरान, कहा- भारत सबसे भरोसमंद एनर्जी पार्टनर

यह भी पढ़ें - ATM में चिप लगाकर चुराई 100 ग्राहकों की डिटेल, खाली कर दिए अकाउंट

यही भी पढ़ें - इन वस्तुअों पर कम होगा GST, अगली बैठक में परिषद ले सकती है फैसला

यह भी पढ़ें - आयकर विभाग के नाम पर चूना लगा रहे हैकर, कहीं आपको भी नहीं मिला एेसा ईमेल