14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिलायंस ने ओलांद की गर्लफ्रेंड संग फिल्म बनाने को लेकर जारी किया ये बयान

देश में राफेल डील का मामला गरमाता ही चला जा रहा है। हर दिन इस डील को लेकर विपक्ष सरकार और अनिल अंबानी की रिलायंस पर नए आरोप लगा रही हैं।

2 min read
Google source verification
rafela

रिलायंस ने ओलांद की गर्लफ्रेंड संग फिल्म बनाने को लेकर जारी किया ये बयान

नई दिल्ली। देश में राफेल डील का मामला गरमाता ही चला जा रहा है। हर दिन इस डील को लेकर विपक्ष सरकार और अनिल अंबानी की रिलायंस पर नए आरोप लगा रही हैं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने ओलांद को भी निशाने लेते हुए आरोप लगाए थे की राफेल डील साइन होने से पहले रिलायंस एंटरटेनमेंट और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की पार्टनर जूली गेयेट के बीच एक फिल्म प्रोड्यूस करने का एग्रीमेंट हुआ था। मगर इन आरोपों के खिलाफ अब इस पर रिलायंस की तरफ से सफाई सामने आई है।

रिलायंस ने दी सफाई
इन आरोपों पर रिलायंस एंटरटेनमेंट के प्रवक्ता का कहना है की हमारी कंपनी ने जूली गेयेट या फिर उनकी कंपनी के साथ कोई समझौता नहीं किया था और ना ही कोई पेमेंट की गई है। प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा है कि कंपनी ने करीब 50 से अधिक इंटरनेशनल फिल्म में इन्वेस्ट किया है। इन्हीं के आधार पर रिलायंस ने एक फ्रेंच फर्म के साथ समझौता किया है। इस समझौते में एक फिल्म बनाने का फैसला हुआ है जिसमें फ्रेंच अभिनेता किव एडम्स मुख्य भूमिका में होंगे।

इसलिए उठ रहे थे सवाल
प्रवक्ता ने यह भी बताया की इस फिल्म के बजट में रिलायंस का कुल 15 फीसदी हिस्सा है। अभी तक वह 1.48 मिलियन यूरो रकम दे भी चुके हैं। इस पूरी राशि में फिल्म से जुड़े कई पहलूओं के खर्च भी शामिल हैं। बता दें की अनिल अंबानी की रिलायंस इंटरटेनमेंट ने गाएट की फिल्म को स्पॉन्सर करने की घोषणा थी। जिसके बाद इसकी टाइमिंग पर भी सवाल उठने लगे। क्योंकि जब रिलायंस इंटरटेनमेंट ने यह घोषणा की थी उसके दो दिन बाद ओलांद भारत आए थे और राफेल डील की नींव रखी गई थी।

यह भी पढ़ें - इन पांच राज्यों में पेट्रोल-डीजल और शराब पर एक समान होगा टैक्स

अगर आपने की ये गलती, तो नहीं मिलेगा जनधन खाते पर बीमा और ऑवरड्राफ्ट का फायदा