
जियो ने वोडाफोन पछाड़ा, कमार्इ के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज
नर्इ दिल्ली। टेलीकाॅम इंडस्ट्री में बुलेट ट्रेन की रफ्तार भाग रही रिलायंस जियो के नाम एक आैर उपलब्धि हासिल हो गर्इ है। अब जियो ने कमार्इ के मामले में वोडाफोन को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान पर कब्जा कर लिया है। आंकड़ों की मानें तो मार्च 2018 में खत्म हुई तिमाही में जियो को 6,217 करोड़ की आमदनी हुई, जो पिछली तिमाही से 15 फीसदी ज्यादा है। टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के अनुसार भारती एयरटेल अभी भी टेलीकाॅम इंस्डट्री में नंबर वन पर बनी हुर्इ है। वहीं दूसरी आेर एयरटेल आैर जियो के बीच का अंतर कम हो गया है। मार्च तिमाही में भारती का रेवेन्यू 7,087 करोड़ रुपए रहा, जो पिछली तिमाही से 10 फीसदी कम है। जिसे रिलायंस जियो बड़ा कारण माना जा रहा है।
कस्टमर के लिहाल से बनी दूसरी बड़ी कंपनी
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो लॉन्चिंग के 19 महीने के भीतर ही सब्सक्राइबर्स के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई थी। जियो ने लॉन्चिंग के साथ कस्टमर्स को फ्री वॉइस कॉलिंग और लो-कॉस्ट डेटा ऑफर किया था, जिससे टेलिकॉम इंडस्ट्री में टैरिफ को लेकर प्राइस वॉर छिड़ गई थी। यह वॉर अभी तक चल रही है। इसके चलते पहले ही 7 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूबे इस सेक्टर की वित्तीय मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
वोडा-आइडिया का ग्राॅस रेवेन्यू करीब 9000 करोड़ रुपए का
जियो ने वास्तव में प्रीपेड सेगमेंट से लेकर पोस्ट-पेड सेगमेंट तक लो-टैरिफ की जंग को और बढ़ाया है। देश के 95 फीसदी सब्सक्राइबर्स प्रीपेड सेगमेंट के हैं। हालांकि, पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स का इंडस्ट्री के रेवेन्यू में 20 से 25 फीसदी योगदान है। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार रिलायंस जियो का अजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) मार्च तिमाही में वोडाफोन इंडिया के 4,937 करोड़ रुपए और आइडिया सेल्युलर के ₹4,033 करोड़ रुपए से अधिक रहा। जियो के पास अभी 20 करोड़ कस्टमर्स हैं।
सबको पीछे छोड़ने की तैयारी में वोडा-आइडिया
वहीं दूसरी आेर वोडाफोन इंडिया और आइडिया मर्जर की तैयारी में हैं। दोनों के मिलने के बाद बनने वाली कंपनी के पास 43 करोड़ सब्सक्राइबर्स होंगे, जिसकी सालाना आमदनी ₹63,000 करोड़ रुपए होगी। इस कंपनी का एजीआर भारती एयरटेल और रिलायंस जियो से ज्यादा होगा। इंडस्ट्री को एक्सेस सर्विसेज से मिलने वाले एजीआर में सालाना आधार पर 12.6 फीसदी और तिमाही आधार पर 7.4 फीसदी की गिरावट आई है।
Published on:
29 Jun 2018 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
