मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस जियो की ओर से एक अलग तरह के लैपटॉप बनाया जा रहा है। इस लैपटॉप की कीमत 15 हजार रुपए से कम हो सकती है। इस लैपटॉप में अन्य लैपटॉप से अलग की-बोर्ड लगाया जाएगा, जो इसके संचालन को बेहतर बनाएगा। जियो लैपटॉप में सिम लगाकर डाटा इस्तेमाल करने की सुविधा इसको अन्य लैपटॉप से अलग बनाएगी। खबरों में कहा जा रहा है कि आने वाले एक-दो महीने में ही रिलायंस जियो इस लैपटॉप को लॉन्च कर सकती है। आईए आगे जानते हैं इस लैपटॉप के फीचर और अन्य बातें जो इसे दूसरों से अलग बनाती हैं।