नई दिल्ली : रेलवे टिकट ( Railway Ticket ) अब और भी सस्ते में और आसानी से बुक होगी ।हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऑनलाइन टिकट बुक करने वाली कंपनी आईआरसीटीसी ( IRCTC) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank of India ) ने साथ मिलकर एक नया co-branded Rupay Card लॉन्च किया है । रेल मंत्री पीयूष गोयल ( Rail minister Piyush Goyal ) ने वर्चुअल तरीके से इस कार्ड की लॉन्चिंग की, खास बात यह है कि इस नए कार्ड से कस्टमर्स टिकट बुकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकेंगे।