7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tech Mahindra लॉन्च करेगी 5G सर्विस, अगले महीने शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

देश में 5G सर्विस लॉन्च करने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके लिए सरकार की ओर से भी एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जा चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 6 Aug 2018, 11:15 AM IST

5g Service

Tech Mahindra लॉन्च करेगी 5G सर्विस, अगले महीने शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

नई दिल्ली। देश में इस समय अगली पीढ़ी की टेलीकॉम सेवा 5G को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां 5G लाने की तैयारियों में जुटी हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने भी 5G स्पैक्ट्रम की न्यूनतम राशि तय कर दी है। इन सबके बीच देश बड़ी आईटी कंपनी Tech Mahindra ने 5G लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी की ओर से अगले महीने से 5G को लेकर पांच पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इन पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अगले साल 5G को लेकर बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है Tech Mahindra अगले साल 5G सर्विस को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर सकती है।

अगले साल लॉन्च हो सकते हैं बड़े प्रोजेक्ट

Tech Mahindra के सीईओ और एमडी सीपी गुरनानी का कहना है कि इस वित्त वर्ष में हम 5G के पांच ट्रायल शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल 1 अप्रैल 2019 से 5G का बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च किया जा सकता है। गुरनानी ने कहा कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में ब्लॉकचेन तकनीक ने 100 मिलियन डॉलर का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। Tech Mahindra के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 5G को लॉन्च करने के लिए कंपनी की ओर से लैब की स्थापना कर ली गई है। इसके लिए इंटेल की ओर से मदद की गई है।

केंद्र सरकार भी बना चुका है उच्चस्तरीय कमेटी

देश में 5G सर्विस को जल्द से जल्द लॉन्च करने के लिए केंद्र सरकार भी एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर चुकी है। इस कमेटी में सूचना प्रसारण मंत्रालय और विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं। यह कमेटी देश में 5G लॉन्ट करने को लेकर एक रोडमैप तैयार कर रही है। टेलीकॉम उद्योग के संगठन सीओएआई का कहना है कि देश में 5G सर्विस शुरू करने के लिए स्पैक्ट्रम की नीलामी 2019 के मध्य तक हो सकती है। उद्योग संगठन का मानना है कि 5G सर्विस शुरू होने से टेलीकॉम सेक्टर और उपभोक्ताओं को फायदा होगा। साथ ही देश में संचार सुविधाओं को विकास होगा।