
अब आपका चेहरा देखकर सिम कार्ड देगी टेलीकाॅम कंपनियां, 15 सितंबर से जारी होने जा रहा है नियम
नर्इ दिल्ली। जहां एक आेर आधार कार्ड के नियमों में कर्इ तरह के परिवर्तन हो रहे हैं। वहीं आधार से जुड़े तमाम प्राॅडक्ट में कर्इ तरह के बदलाव आ रहे हैं। अब एक बड़ा बदलाव टेलीकाॅम कंपनियों ने किया है। इस बदलाव के बाद कोर्इ भी किसी के नाम से फर्जी मोबाइल सिम नहीं खरीद पाएगा। टेलीकाॅम कंपनियां इस नए नियम को सितंबर लागू करने की योजना बना रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि इस नए बदलाव के बारे में…
अब एेसे होगा मोबाइल कंज्यूमर्स का वेरीफिकेशन
टेलीकॉम कंपनियां 15 सितंबर से मोबाइल उपभोक्ताओं के वेरीफिकेशन के लिए फेस रिकग्नाइज़ेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगी। आधार अथॉरिटी ने इसके रोलआउट को मंजूरी दे दी है। कंपनियों को फेस रिकग्नाइज़ेशन टेक्नोलॉजी कम से कम 10 फीसदी उपभोक्ताओं का वेरिफेकिशन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर 20 पैसे प्रति सब्सक्राइबर जुर्माना लगाया जाएगा। ये नियम कई चरणों में लागू होने की बात सामने आ रही है। बता दें कि कई लोगों के बायोमेट्रिक्स नहीं चलने के बाद ये फैसला लिया गया है।
नहीं ले पाएगा कोर्इ फर्जी सिम कार्ड
फेस रिकग्नाइज़ेशन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बाद देश में फर्जी सिम खरीदने वालों की कमी आ जाएगी। अब वो ही लोग मोबाइल सिम के लिए अप्लार्इ करेंगे जिन्हें सिम की वास्तव में जरुरत है। आपको बता दें कि कर्इ लोग दूसरे नाम से सिम खरीदकर उसका गलत इस्तेमाल करते है। उसके बाद उसे फेंककर फरार हो जाते हैं। एेसे में वो आदमी फंस जाता है जिसके डाॅक्युमेंट्स इस्तेमाल होते हैं। एेसे में इस टेक्नाेलाॅजी के इस्तेमाल करने के बाद इस समस्या का काफी हद तक इलाज हो सकेगा।
इन खबरों को भी पढ़ें
केरल में बाढ़ की वजह से कोच्चि में बिकी 400 रुपए किलो हरी मिर्च
डीजल में हुर्इ 13 पैसे तक की वृद्घि, 10 पैसे तक बढ़े पेट्रोल के दाम
सेंसेक्स आैर निफ्टी में को मिली बढ़त, 186 अंकों की लगार्इ लंबी छलांग
आने वाले दस सालों में बाढ़ से डूब जाएगी देश की 47 हजार करोड़ की इकोनाॅमी
Published on:
20 Aug 2018 11:43 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
