सीमित दर्शकों को मिलेगी एंट्री
आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। इस बार मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शक भी होंगे, लेकिन उनकी संख्या सीमित होगी। आईपीएल की विज्ञप्ति के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल और यूएई सरकार के नियमों को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में दर्शकों काे प्रवेश मिलेगा। दर्शक आईपीएल के मैच देखने के लिए 16 तारीख से टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं। 15 अक्टूबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।