नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर BCCI ने IPL 2021 को 29 मैच खेले जाने के बाद ही बीच में सस्पेंड कर दिया। दरअसल, यह फैसला आईपीएल के बायो बबल में कोरोना (Coronavirus) की सेंधमारी के बाद लिया गया। खिलाडिय़ों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद बीसीसीआई ने मंगलवार को आईपीएल 2021 को सस्पेंड कर दिया।