24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / IPL / IPL 2021: धोनी के बाद ये खिलाड़ी बनना चाहता है CSK का कप्तान, खुद कही ये बात!

IPL 2021: धोनी के बाद ये खिलाड़ी बनना चाहता है CSK का कप्तान, खुद कही ये बात!

महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स केे कप्तान हैं। हालांकि धोनी का कॅरियर अब अंतिम पड़ाव पर आ गया है। धोनी पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 15 Sep 2021, 4:40 PM IST

csk.png

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) को लेकर सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 19 सितंबर से दूसरे चरण के मुकाबले खेले जाएंगे। पहला ही मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स केे कप्तान हैं। हालांकि धोनी का कॅरियर अब अंतिम पड़ाव पर आ गया है। धोनी पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। पहले रिपोर्ट आई थी कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में हो सकता है अगले सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को एक नया कप्तान भी खोजना पड़े। वहीं सीएसके के एक खिलाड़ी ने धोनी के बाद टीम का कप्तान बनने की इच्छा जताई है।

जड़ेजा ने कमेंट में दिया ऐसा जवाब
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने धोनी के बाद टीम का अगला कप्तान बनने की इच्छा जाहिर की है। जडेजा ने यह इच्छा ट्विटर पर एक कमेंट के जरिए बताई। हालांकि बाद में उन्होंने इस कमेंट को डिलीट कर दिया, लेकिन फैंस ने जडेजा के इस कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: दूसरे चरण में सीएसके के इन खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजरें, पहले चरण में किया था बेहतरीन प्रदर्शन

सीएसके फैंस आर्मी ने किया था ट्वीट
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर फैन पेज सीएसके फैंस आर्मी ने एक ट्वीट किया था। इस टवीट में उन्होंने पूछा था, 'आप एमएस धोनी के बाद किसे चेन्नई सुपरकिंग्स का कप्तान चुनेंगे? इस पर रविंद्र जडेजा ने कमेंट किया। जडेजा ने कमेंट करते हुए नंबर 8 लिखा। बता दें ये जडेजा की जर्सी का नंबर है। ऐसे में उनके कमेंट से अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी के बाद वह सीएसके की कमान संभालना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: इंट्रा स्क्वाड मैच में एबी डिविलियर्स ने की चौके-छक्कों की बरसात, 46 गेंदों में बनाए 104 रन

दूसरे चरण के लिए सीएसके का शेड्यूल
दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किेंग्स का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा। वहीं दूसरा मैच 24 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा। तीसरा मैच अबू धाबी में 26 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है। चौथा मुकाबला 30 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है। पांचवा मुकाबला 2 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के साथ और छठा मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ 4 अक्टूबर को है। सीएसके का आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ 7 अक्टूबर को दुबई में होगा। पहले चरण की बात करें तो सीएसके फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।