
नई दिल्ली। IPL 2021 Most Sixes – Top 10 Six Hitters: IPL 2021 के अब तक 26 मैच खेले जा चुके हैं। हर टीम के पास एक से बढकऱ एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। मैदान पर हर मैच में खूब छक्के और चौके देखने को मिल रहे हैं। IPL 2021 में हर मैच के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले के बीच रेस बहुत रोमांचक होती जा रही है। पंजाब किंग्स के कप्तान KL राहुल (KL Rahul) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और RCB के एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) को पीछे छोड़ IPL 2021 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। राहुल ने यह रिकॉर्ड RCB के खिलाफ 91 रनों की पारी खेलने के बाद अपने नाम किया है।
यह भी पढ़ें— IPL 2021 Orange Cap Holders List
वहीं दूसरी इंनिंग में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने भी लिस्ट में छलांग लगाने की कोशिश की है। ये दोनों ही बल्लेबाज बड़ी हिटर्स हैं और IPL 2021 में अब तक यह दोनों 10-10 छक्के लगा चुके हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाडिय़ों की लिस्टमें 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
IPL 2021 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट
केएल राहुल (KL Rahul)
KL Rahul (7 matches–15 sixes): पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल 2020 से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इस साल भी राहुल 240 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर हैं। यह रन उन्होंने 129 रन की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें— IPL 2021 Points Table
जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow)
Jonny Bairstow (6 matches–14 sixes): इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं। वह 5 मैचों मेें 141.61 की स्टा्रइक रेट से 211 रन बना चुके हैं। इसी के साथ वह आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट में बने हुए हैं।
आंद्रे रसेल (Andre Russell)
Andre Russell (7 Matches–13 Sixes) : भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2021 में अब तक स्ट्रगल करती नजर आ रही हैं, लेकिन आंद्रे रसेल का बल्ला खूब आग उगल रहा है। केकेआर अब तक खेले गए 7 मैचों में 5 मैच हार चुकी है। आंद्र रसेल 13 छक्के लगाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
Rohit Sharma (6 Matches-10 sixes): टीम इंडिया में ‘हिटमैन’ के नाम से पहचाने जाने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2021 में रोहित शर्मा अब तक 215 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 10 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं।
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)
Glenn Maxwell (6 matches–10 sixes): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ग्लेन मैक्सवेल को खरीद कर बहुत ही खुश है। क्योंकि मैक्सवेल पैसे वसूल होने वाला प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि वह आईपीएल के पिछले सीजन में जबरदस्त फ्लॉप रहे थे। अब तक 223 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 10 छक्के जड़े हैं।
एबी डिविलियर्स (AB de Villiers)
AB de Villiers (6 Matches -10 sixes): IPL में जब भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की आती हैं तो डिविलियर्स का नाम नहीं आए तो संभव ही नहीं हो सकता। डिविलियर्स अब तक 204 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए हैं।
IPL 2021 Most Sixes Table :
| 1. | KL Rahul | 16 |
| 2. | Jonny Bairstow | 14 |
| 3. | Andre Russell | 13 |
| 4. | Rohit Sharma | 10 |
| 5. | Glenn Maxwell | 10 |
| 6. | AB de Villiers | 10 |
| 7. | Sanju Samson | 9 |
| 8. | Faf du Plessis | 9 |
| 9. | Devdutt Padikkal | 9 |
| 10. | Prithvi Shaw | 9 |
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
यह भी जानें— IPL 2021 Most Runs By A Batsman Orange Cap
आइए जानें— Ipl-2021-Points-Table
Published on:
01 May 2021 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
