31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान ने नेट प्रैक्टिस के दौरान गाया बॉलीवुड सॉन्ग, देखें वीडियो

सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 26 Mar 2021, 12:24 PM IST

rshid_khan.png

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को शुरू होने में अब कम ही समय बचा है। सभी टीमें आईपीएल 2021 की तैयारी में जुट गई हैं। अब विदेशी खिलाड़ी भी भारत पहुंच रहे हैं और अपनी टीमों को जॉइन कर रहे हैं। कछ टीमों ने प्रैक्टिस कैंप शुरू कर दिए हैं और अन्य टीमें जल्द ही प्रैक्टिस शुरू करने वाली हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान एक हिंदी गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो नेट प्रैक्टिस के दौरान का है। इसमें टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो
राशिद खान का जो वीडियो सामने आया है, उसे सनराइजर्स हैदराबाद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो टीम की नेट प्रैक्टिस के दौरान का है। इसमें राशिद खान एक बॉलीवुड सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में राशिद बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू का सुपरहिट सॉन्ग ‘मेरा दिल भी कितना पागल है, ये प्यार तो तुमसे करता है, गुनगुनाते नजर आए।

यह भी पढ़ें—IPL 2021:कभी पिता ने छिपा दिया था बैट, अब 5वीं में फेल विराट आईपीएल में उड़ाएंगे गेंदबाजों के होश

संदीप शर्मा ने की जुगलबंदी
सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे खिलाड़ी संदीप शर्मा भी गाने में राशिद खान का साथ देते नजर आए। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि राशिद खान ऐसे इंसान हैं, जिनमें कई सारे टैलेंट हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 36 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 100 से कमेंट्स हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें—IPL 2021: ये पाकिस्तानी क्रिकेटर खेल चुके हैं आईपीएल में, जानिए किसने कैसा प्रदर्शन किया

आईपीएल 2020 में ऐसा रहा प्रदर्शन
अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान वर्ष 2017 से सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़े हुए हैं। टी20 के साथ ही आईपीएल में भी राशिद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टी20 के 62 मैचों में उन्होंने 75 विकेट लिए हैं। वहीं आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने 7 रन देकर 3 विकेट झटके थे।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

आइए जानें— Sunrisers Hyderabad Full Schedule and Fixtures

आइए जानें—Sunrisers Hyderabad Squad and Players List