इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे चरण का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट का दूसरा चरण यूएई में खेला जाएगा। पहले चरण में 29 मैच खेले गए थे। इसके बाद बायो बबल में कोरोना के मामले आने से टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। अब बचे हुए मैच यूएई में खेले जाएंगे। आईपीएल के हर सीजन में कई बल्लेबाज नए रिकॉर्ड बनाते हैं तो कुछ पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ते हैं। टी20 फॉर्मेट में दर्शकों को लंबे शॉट्स देखने में आनंद आता है। वहीं बल्लेबाज भी 20 ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की कोशिश करते हैं। आईपीएल के कई बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हजारों रन बटोरें हैं। जानते हैं कि आईपीएल के अब तक के इतिहास में कौन—से बल्लेबाज ने अब तक सबसे ज्यादा रन बटोरे हैं।