31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022 में खराब फॉर्म से जूझ रहे Virat Kohli को झटका, साथी खिलाड़ी ने साथ में बल्लेबाजी करने को किया मना

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में रन लेने के दौरान विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल का तालमेल गड़बड़ा गया था। मैक्सवेल रनआउट होकर पवेलियन चले गए। जानिए ड्रेसिंग रूम में जाकर मैक्सवेल ने विराट कोहली के साथ खेलने के लिए क्यों मना किया?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 5 May 2022, 6:06 PM IST

ipl 2022 glenn maxwell addresses run out with virat kohli

विराट अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए

बीती रात IPL 2022 में बैंगलोर और चेन्नई के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। बैंगलोर ने इस मुकाबले में 13 रन से शानदार जीत हासिल की। बैंगलोर के मुख्य बल्लेबाज हालांकि इस मुकाबले में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। इस मुकाबले में मैक्सवेल रनआउट हो गए और अब उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

दरअसल विराट कोहली और मैक्सवेल के बीच रन लेने के दौरान तालमेल अच्छा नहीं रहा था। नतीजा ये निकला की मैक्सवेल रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। मैक्सवेल को इस मुकाबले में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। ड्रेसिंग रूम में इसके बाद विराट कोहली और मैक्सवेल के बीच इसके बाद बाद हुई। मैक्सवेल ने मजाकिया तौर पर कहा कि वो विराट कोहली के साथ नहीं खेलेंगे।

ये भी पढ़ें: 5 पाकिस्तानी मूल के बड़े क्रिकेटर जिन्होंने दूसरे देशों के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट


विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल का मजाकिया अंदाज

बैंगलोर ने ये मुकाबला शानदार अंदाज में जीत लिया और ड्रेसिंग रूम में इसके बाद जश्न मनाया गया। इस दौरान विराट कोहली से मैक्सवेल ने कहा कि मैं तुम्हारे साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकता। तुम बहुत तेज दौड़ते हो। तुम एक और दो हिट करते हो मैं नहीं कर सकता हूं। ये किस्सा हालांकि मजाकिया तौर पर हुआ। विराट कोहली ने भी मैक्सवेल के आते ही उन्हें महानतम चोटिल खिलाड़ी कह दिया था।

खैर बैंगलोर अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। चेन्नई की उम्मीदें अब खत्म हो गई है। बैंगलोर को अब अपने अगले सभी मुकाबले जीतने होंगे। इसके अलावा उन्हें रनरेट पर भी ध्यान होगा। बैंगलोर की बल्लेबाजी अभी भी चिंता का विषय बनी है। टॉप ऑर्डर बिल्कुल ही फ्लॉप नजर आ रहा है। मिडिल ऑर्डन में भी किसी ने अभी तक बड़ी पारी नहीं खेली।

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्डकप के लिए इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है भारतीय टीम में वापसी