4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022: 10 चौके, 10 छक्के, 20 गेंद में बना दिए 100 रन, de Kock के तूफान में उड़ा Kolkata

लखनऊ के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने IPL 2022 में अपना पहला शतक कोलकाता के खिलाफ ठोक दिया है। जबरदस्त तूफानी पारी खेलकर डी कॉक ने कुछ रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 18 May 2022, 10:32 PM IST

ipl 2022 quinton de kock smash a century against kkr

डी कॉक ने खेली जबरदस्त पारी

IPL 2022 का 66वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट के बीच खेला गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की और 210 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। लखनऊ को एक भी विकेट कोलकाता नहीं गिरा पाई। केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। डी कॉक ने तो इस बार तबाही मचा दी और इस सीजन की अपनी पहली सेंचुरी जड़ दी।


कोलकाता के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने खेली जबरदस्त पारी

क्विंटन डी कॉक ने शुरूआत धीमी की लेकिन बाद में छक्कों की बरसात कर दी। कॉक ने 70 गेंदों में 140 रन बनाए। कॉक ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। कॉक ने 59 गेंंदों में अपना शतक पूरा किया। कुछ खास रिकॉर्ड भी कॉक ने इस दौरान अपने नाम किए। IPL 2022 में अभी तक कई शतक लग चुके हैं लेकिन कॉक ने इस सीजन का सर्वाधिक स्कोर बनाया। इसके अलावा IPL इतिहास का तीसरा सर्वाधिक स्कोर भी कॉक ने बनाया। IPL इतिहास में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं। उन्होंने 175 नाबाद रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर ब्रेंडन मैक्कुलम का नाम आता है। उन्होंने 158 नाबाद बनाए थे। अब इस सूची में तीसरे नंबर पर डी कॉक आ गए हैं। उन्होंने नाबाद रहते हुए 140 रन जड़ डाले। लखनऊ के लिए इस बार शानदार पारी डी कॉक ने खेली।

ये भी पढ़ें- 3 क्रिकेटर जिनकी मौत मैदान पर होने के बाद पूरा क्रिकेट जगत सदमे में आ गया था


डी कॉक का साथ केएल राहुल ने शानदार अंदाज में दिया

डी कॉक की इस शानदार पारी में उनका साथ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने दिया। राहुल ने भी 51 गेंदों में 68 रन बनाए। राहुल ने इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। कॉक ने पहले पचास रन काफी धीमे बनाए लेकिन अगले पचास रन बनाने में उन्होंने ज्यादा समय नहीं लिया। कॉक ने 10 चौके और 10 छक्के अपनी पारी में लगाए। यानी सिर्फ बाउंड्री से ही कॉक ने 20 गेंद पर 100 रन बना दिए। आपको बता दें ये किसी भी बल्लेबाज का कोलकाता के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट की दुनिया में MS Dhoni द्वारा बनाए गए 5 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना किसी के बस की बात नहीं!