20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / IPL / “मेरे लिए ये कोई नई बात नहीं है’- IPL में खराब प्रदर्शन को लेकर Rohit Sharma की प्रतिक्रिया

“मेरे लिए ये कोई नई बात नहीं है’- IPL में खराब प्रदर्शन को लेकर Rohit Sharma की प्रतिक्रिया

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन इस बार बहुत खराब रहा। टीम भी शुरूआती आठ मुकाबलों में लगातार हार गई। जानिए उन्होंने अपनी फॉर्म को लेकर क्या कहा?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 23 May 2022, 3:52 PM IST

ipl 2022 rohit sharma on his disappointing season and form

रोहित का बड़ा बयान

IPL 2022 का सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए कुछ खास नहीं रहा। टीम चार ही मुकाबले जीत पाई। शुरूआती आठ लगातार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसकी वजह कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में ना होना था। IPL इतिहास में पहली बार हुआ जब रोहित शर्मा ने किसी सीजन एक अर्धशतक भी नहीं लगाया। खैर अपने खराब प्रदर्शन से भी रोहित शर्मा खुश हैं।


अपनी फॉर्म को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म को लेकर कहा, कुछ चीजें इस बार मेरे हिसाब से नहीं हुई। अपने प्रदर्शन से काफी निराश हूं। ये चीजें पहले भी मेरे साथ हो चुकी है। ऐसा नहीं है कि पहली बार मैं इस तरह के दौर से गुजर रहा हूं। क्रिकेट अभी खत्म नहीं हुआ है। आगे बहुत क्रिकेट बचा हुआ है। मुझे मानसिक तौर पर ध्यान देना होगा और सोचना होगा कि कैसे फॉर्म में वापसी कर सकता हूं।

ये भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जिन्होंने IPL 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन SA के खिलाफ T-20 सीरीज में नहीं मिली जगह


मुंबई की टीम का इस साल IPL में बहुत खराब प्रदर्शन रहा

रोहित शर्मा ने इस सीजन IPL में 14 मुकाबले खेले। 19.14 की औसत से केवल 248 रन ही रोहित शर्मा बना पाए। उनका स्ट्राइक रेट भी केवल 120.17 का रहा। इस वजह से टीम का संतुलन भी खराब रहा। मुंबई ने इस साल मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को काफी भारी पैसों में खरीदा था। ईशान भी कुछ नहीं कर पाए। ओपनिंग जोड़ी मुंबई की हर मुकाबले में खराब रही। तिलक वर्मा के अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज इस बार सफल नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें- 206 मैच, 6244 रन, 700 चौके, टीम इंडिया के 'गब्बर' का IPL में ऐतिहासिक रिकॉर्ड