17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीटरसन ने ICC को दी नई सलाह, बोले-‘टी20 में 100 मीटर लंबे छक्के लगाने वाले को मिलने चाहिए 12 रन’

पीटरसन (Kevin Pietersen) ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर कोई खिलाड़ी टी20 में 100 मीटर से अधिक दूरी वाला सिक्स लगाता है, तो उसे उस खिलाड़ी को 12 दिन जाने चाहिए।’
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 27 Apr 2021, 7:57 PM IST

kevin_pietersen.jpg

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने टी20 क्रिकेट में बदलाव का सुझाव देते हुए एक अनोखा सुझाव दिया है। उनके इस सुझाव से टी20 क्रिकेट और ज्यादा रोमांटिक बन जाएगा। पीटरसन ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर कोई खिलाड़ी टी20 में 100 मीटर से अधिक दूरी वाला सिक्स लगाता है, तो उसे उस खिलाड़ी को 12 दिन जाने चाहिए।’ उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इस नियम को ‘द हंड्रेड’ में लागू कर सकता है।

यह भी देखें :IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन हुए शामिल

मैंने केवल सुझाव दिया है
पीटरसन ने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने उस ट्वीट बताया कि आखिरकार वो ऐसा सुझाव क्यों दे रहे हैं और अगर आईसीसी ऐसा नियम बनाता है, तो उससे क्या फायदा हो सकता है।

टी20 क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा
बात करें केविन पीटरसन के किक्रेट कॅरियर की तो उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए 104 टेस्ट मैच, 136 वनडे और 37 टी20 मैच खेलने वाले पीटरसन का कहना है कि इस बदलाव से टी20 क्रिकेट को और भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी देखें :IPL 2021 Points Table: RR को 10 विकेट से हराकर नंबर-1 पर पहुंची कोहली की टीम RCB

ईसीबी रख रही है खिलाडिय़ों पर नजर
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच विदेश खिलाडिय़ों के IPL 2021 के बीच में अपने देश लौटने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इतना नहीं ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी तो अपने वतन लौट भी चुके हैं। वहीं इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि वह अपने खिलाडिय़ों से लगातार टच में हैं और अगर कोई किसी प्रकार की कोई दिक्कत हुई तो वह पूरी तरह तैयार है।

यह भी जानें -IPL 2021 Points Table

यह भी जानें -IPL 2021 Purple Cap Holders List

यह भी जानें -IPL 2021 Orange Cap Holders List