IPL 2022 का पहला क्वालिफायर मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। खैर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस हारते ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।