20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / Corona Breaking : जबलपुर में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, MP में कुल मरीजों की संख्या हुई 29

Corona Breaking : जबलपुर में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, MP में कुल मरीजों की संख्या हुई 29

जबलपुर में फिर सामने आए कोरोना के दो संक्रमित। अब तक शहर में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई आठ। सिर्फ एक संक्रमित को छोड़कर सभी का सराफा कारोबारी से कनेक्शन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Mar 2020, 9:51 PM IST

Corona Breaking

Corona Breaking : जबलपुर में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, MP में कुल मरीजों की संख्या हुई 29

जबलपुर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज एक ही दिन में प्रदेश के दो शहरों से तीन लोगों की कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टी हुई है। आज सुबह ही भोपाल में एक 53 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने के बाद अब जबलपुर में कोरोना संक्रमित सराफा कारोबारी मुकेश अग्रवाल के सम्पर्क में आए दो और व्यक्तियों में कोरोना पॉिजिटव आया है। बताया जा रहा है कि, दोनो ही संक्रमित व्यक्ति सराफा कारोबारी के यहां कर्मचारी हैं।

सराफा कारोबारी के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उनके यहां काम करने वाले पांच कर्मचारियों को आइसोलेट करके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि, इससे पहले भी दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण सामने आ चुका है। इनमें तीन कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि दो कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद अब शहर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हो गई है।

पढ़ें ये खास खबर- Corona Breaking : भोपाल में मिला कोरोना वायरस का 1 और पॉजिटिव, MP में अब तक 27 संक्रमित


जांच में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोनों संक्रमितों को शहर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इधर, पहले से भर्ती छह मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। एक मरीज की हालत ठीक न होने के कारण उसे गुरुवार रात तक ऑक्सीजन पर रखा गया था। हालांकि, अब बताया जा रहा है कि, उसकी हालत में भी सुधार है।

पढ़ें ये खास खबर- Coronavirus Outbreak Update : कोरोना वायरस होने पर मरने की संभावना कितनी है? जानें कैसे करें बचाव


शहर में एक संक्रमित को छोड़कर सबका कारोबारी से कनेक्शन

दो नए संक्रमित सामने आने के बाद शहर में एनएससीबी मेडिकल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इसमें एक स्विट्जरलैंड से आया पीएचडी छात्र है। इसके अलावा, बाकि, सभी संक्रमण का शिकार मरीजों का कनेक्शन सराफा कारोबारी से है। संक्रमितों में खुद सराफा कारोबारी, उनकी पत्नी, उनकी बेटी, इसके अलावा उन्हीं के यहां काम करने वाले चार कर्मचारी है। शुक्रवार को पॉजीटिव आए कर्मचारियों में एक की उम्र 40 वर्ष है, जबकि दूसरे पीड़ित की उम्र 48 वर्ष है।

पढ़ें ये खास खबर- Corona Big Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, कोई बुजुर्ग नहीं सिर्फ 35 साल का था युवक


रोजाना बिगड़ रहे हैं प्रदेश के हालात

आपको बता दें कि, कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश के इंदौर, जबलपुर और भोपाल में ही सामने आया है। इसी के मद्देनजर 21 दिनों के लॉकडाउन के अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने इन तीनों शहरों में कर्फ्यू भी लगाया है। अगर नजर डालें इंदौर के संक्रमित मामलों पर तो अब तक यहां कोरोना के 15 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें 2 की मौत हो चुकी है। वहीं, जबलपुर में अब तक 8 संदिग्ध सामने आ चुके हैं। वहीं, भोपाल में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3 हो गई है। इसी तरह कुल मिलाकर कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या मध्य प्रदेश में 29 पर जा पहुंची है।