
aaj ka rashifal, aaj ka panchang, 21 june 2018 ka rashifal,
जबलपुर। नवग्रहों में बृहस्पति को देवगुरु कहा गया है। देवगुरु बृहस्पति जहां धन के कारक हैं वहीं सुख के भी कारक हैं। प्रेम के कारक हालांकि शुक्र देव हैं लेकिन सच्चा प्यार - अनकंडीशनल लव- बृहस्पति देव की कृपा के बिना नहीं मिल सकता है। वर्तमान परिवेश में सच्चा प्यार दुर्लभ हो गया है। यदि आप किसी का विशुद्ध प्रेम पाना चाहता हैं तो बृहस्पति देव की आराधना करें। भगवान शिव और राधा-श्रीकृष्ण की पूजा से भी प्यार सफल होता है।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सब्बाल मास
तारीख 6
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - शुद्ध ज्येष्ठ
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सब्बाल मास
तारीख 6
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - शुद्ध ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त - आज के दिन पुंसवन, प्रसूति स्नान तथा नामकरण हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा।
अनुकूल समय - प्रात: 6.00 से 7.30, दोपहर 12.30 से 1.30, शाम 4.30 से 6.00, रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक।
व्रत/पर्व - ----
दिशाशूल - दक्षिण
चंद्रमा - कन्या राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर 12.00.00 से 1.30.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर पू, प. ण अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे स्वस्थ, सुंदर, मिलनसार, मृदुभाषी, विनम्र तथा उदार प्रवृत्ति के होंगे। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विशेष रुचि रखेंगे। अध्यापन, कला अथवा स्वतंत्र व्यवसाय की दिशा में प्रयत्न करने पर सफलता के योग बनेंगे।
आज का राशिफल
मेष-दूसरों की उन्नति से ईष्र्या होगी। अपनी सोच को बदलें। नौकरी में आशानुकूल स्थिति बनेगी। व्यर्थ की शान-शौकत से दूर रहें। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी।
वृषभ-जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। मिलनसार व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।
मिथुन-आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या के हल में दोस्तों से मदद मिलेगी। जीवन शैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है।
कर्क-आज नए अनुबंध हो सकते हैं,
जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
सिंह-आपकी तरक्की से अपनों को परेशानी होगी, सतर्क रहें। खानपान संयमित रखें। व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे। रुका धन मिलने के योग हैं।
कन्या- नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनीतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की संभव है। व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा।
तुला-समय की उपयोगिता को समझें। संतान के कॅरियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जोखिम लेने से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है।
वृश्चिक-किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करके अपने निजी संबंधों को कमजोर न करें। अपनी बुद्धि विवेक से काम करें। माता-पिता की सेवा से विमुख न हो। इस अवसर का लाभ लें।
धनु-आज का दिन आपके लिए बेहद खास होगा। दूसरों को अपमानित करने से बचें। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
मकर- अपनों का दिल जीतना मुश्किल है। मेहनत करें और दूसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की स्थिति में सुधार होगा।
कुम्भ- मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा।
मीन-कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
Published on:
21 Jun 2018 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
