एयरपोर्ट के वर्तमान रनवे को एयरबस उतरने लायक बढ़ाया जाएगा। इसके लिए २०६ करोड़ रुपए की कार्ययोजन बनायी गई है। डुमना एयरपोर्ट के रनवे की लम्बाई ४७३८ मीटर की बनायी जाएगी। अभी रनवे की लम्बाई महज १९८८ मीटर है। इस लम्बाई में ११९ सीटर विमान ही उड़ान या लैंड हो सकता है। ३२० सीटर बोइंग एयरक्रॉफ्ट के लिए इस रनवे की लम्बाई २७५० मीटर और बढ़ायी जा रही है। एयरपोर्ट की तरफ से इसका टेंडर १८ दिसम्बर को जारी किया गया था। पिछले सप्ताह टेंडर ओपन हुआ। तीन एजेंसियां के बीच चयन की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। फरवरी के पहले सप्ताह में वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।