दोज को माना जाता है दुश्मन
भाईदूज के दिन बुंदेलखंड क्षेत्र में परंपरा बिल्कुल हटकर है। इस दिन गोबर की दोज बनाकर उनका पूजन किया जाता है। इसमें एक दुश्मन भी बनाया जाता है जिसकी सुताई बहनें मूसल से कटाई रखकर (एक तरह का जंगली पौधा) दोज की पूजन के दौरान करती हैं। इसे भाई का दुश्मन माना जाता है। गोबर की बनी दोज पर फल, मिठाई, दूध आदि के साथ ही रंग भी डाला जाता है। यही रंग गोबर के बने दुश्मन भी डाला जाता है। ये परंपरा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही है। आज की युवा पीढ़ी भी इसी परंपरा में बंधकर भाई-दूज मनाते है।