बताया जा रहा है कि जिस समय कविता ने जहरीला पदार्थ पिया, उस समय भाजपा नेता शिव पटेल घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिसिया तफ्तीश में अबतक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का तो पता नहीं चल सका है, लेकिन मृतका कविता पटेल बीते लंबे समय से अवसाद से ग्रस्त चल रही थीं। करीब एक साल पहले उनके 24 वर्षीय जवान बेटे की पानी में डूबकर जान चली गई थी। तभी से वो अवसाद में रहने के कारण खासा बीमार तक रहने लगी थीं।