30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां एक ट्रेन ने करवा दिया विधानसभा चुनाव का बहिष्कार

यहां एक ट्रेन ने करवा दिया विधानसभा चुनाव का बहिष्कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 4 Oct 2018, 2:06 PM IST

Boycott of assembly elections 2018 in mp

Boycott of assembly elections 2018 in mp

नरसिहंपुर। रेल मंडल द्वारा लगातार सालीचौका क्षेत्र की जनता से उपेक्षा की जा रही है ,शटल ट्रेन को परिवर्तित कर चालू किया गया पर सालीचौका नगर को इस ट्रेन स्टॉपेज से वंचित रखा गया जबकि वयापरिक औधोगिक क्षेत्र में नगर सालीचौका आगें है। 40 ग्रामों की जनता यहाँ से जुड़ी हुई है। उसके बावजूद नगर परिषद का दर्जा प्राप्त नगर सालीचौका में ट्रेनों का पर्याप्त स्टेपज नही होना क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार करना जैसा है ।जबकि नगर की जनता,अमरकंटक। इंटरसिटी शताब्दी राजकोट अमरावती जैसी ट्रेनों की मांग बरसों से करते आ रहे हैं उसके बावजूद भी ना तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ना ही रेल प्रबंधन द्वारा आम जनता की मांग सुनी गई जिसके कारण क्षेत्र की जनता में जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है

NEWS FACTS- शटल एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में नगरवासी पहुँचे स्टेशन
रेलमंत्री और डीआरएम जबलपुर के नाम सौपा ज्ञापन

नगर के व्यापारी ,यात्री भाजपाई, युवा कांग्रेसियों ने ट्रेन स्टापेज की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा ,सालीचौका क्षेत्र के सर्वदलीय लोग इस उपेक्षा का पुरजोर विरोध करते हुए। गुरुवार को सालीचौका रेल्वे स्टेशन जाकर ज्ञापन रेल मंत्री भारत सरकार ,राव सांसद उदय प्रताप सिंह और,डीआरएम जबलपुर के नाम सालीचौका स्टेशन मास्टर एस बी प्रसाद को ज्ञापन सौंपा जिसमें सालीचौका उप थाना प्रभारी मदन मरावी के साथ रेलवे एल आई वी के अधिकारी भी मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर नगर की जनता ने चेतावनी दी है कि यदि अविलंब बहुउपयोगी एवं क्षेत्रीय शटल ट्रेन का ठहराव न मिलने की स्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने से भी नही चुकेंगे। समस्त व्यापारी एवं सर्व दल सर्व समाज ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर ज्ञापन सौपा ।

READ MORE-

बड़ी खबर: भाजपा नेता के बॉडीगार्ड ने युवक पर तानी पिस्टल और फिर...

गर्ल्स की सबसे सस्ती फैंसी ड्रेसेस चाहिए तो इस शहर में आइए