इस घटना की जानकारी जब मंदिर प्रबंधन समिति को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मुख्य पंडा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य पंडित ने बताया कि, उस पर अचानक भूत सवार हो गया था। इसी वजह से उसने तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम देते हुए भगवान की मूर्तियों को खंडित किया है। अब इस मामले में कितनी सच्चाई है ये तो पुलिस को भी पत नहीं है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।