17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

deepavali 2017 amazing diwali इस शहर में मुर्गों की लड़ाई तय करती है दिवाली की खुशियां, जानें ये रोचक तथ्य

करीब दो दशक पूर्व से चली आ रही परंपरा का निर्वहन आज भी कोष्टा समाज द्वारा किया जा रहा है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 9 Oct 2017, 3:33 PM IST

Cock, theft,

Cock, theft,

जबलपुर। हर साल कैलेंडर वर्ष में दिवाली एक खास तिथि पर आती है। जिसे लोग भारतवर्ष सहित दुनिया के विभिन्न कोणों में अपने अपने तरीके से मनाते हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर की बात की जाए तो यहां हर समाज हर वर्ग अपने अपने तरीके और परंपराओं के अनुसार मनाता है।हम आज कोष्टा समाज की बात करते हैं। जिसमें उंच नीच का भेदभाव नहीं है। किसी प्रकार का दान दहेज ना लेना देना ना उसे बढ़ावा देना। यह समाज सभी समाज में एक आदर्श माना जा सकता है। इसकी दिवाली की शुरुआत कुछ अनूठे ढंग से होती है।


करीब दो दशक पूर्व से चली आ रही परंपरा का निर्वहन आज भी कोष्टा समाज द्वारा किया जा रहा है। यहां मुर्गों की लड़ाई तय करती है कि दिवाली पर आने वाली खुशियां कैसी होंगी। मुर्गे उत्साह के साथ लड़े तो समझो समाज में सुख समृद्धि रहेगी। वही डरते मुर्गों से यह माना जाता है कि लोगों को सावधान होकर काम करना होगा। हर साल दिवाली की सुबह कोष्टी मंदिर में मुर्गों की लड़ाई का आयोजन किया जाता है। हालांकि यह सांकेतिक होती है लेकिन इसका उत्साह आज भी बरकरार है। युवा पीढ़ी अपने मुर्गों को लेकर आती है और यहां लड़ाई करवा कर हार जीत होती है। जिसके बाद सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर दिवाली की शुरूआत करते हैं।

करीब दो सदी से हो रही है लड़ाई
कोष्टा समाज के कामता प्रसाद कोष्टा ने बताया कि दीवाली के दिन होने वाली मुर्गों को लड़ाने की परंपरा करीब दो सौ साल पुरानी है। उस समय समाज में निम्न व मध्यमवर्गीय परिवार ही हुआ करते थे और अधिकतर लोगों के घरों पर मुर्गे, मुर्गियां पली होती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के बुजुर्गों ने विचार किया कि दीवाली पर मुर्गों की लड़ाई आयोजित की जाए ताकि मिलकर इसकी खुशी बांटें, एक दूसरे को बधाई दें और समाज को एकसूत्र में पिरोकर संगठित रखा जा सके। स्थान चयन पर खूब विचार किया गया, अंतत: कोष्टी समाज के मंदिर प्रांगण को इस आयोजन के लिए चुना गया। दिन तय करने में भी कोष्टा समाज की पंचायत में सर्वसम्मति से दीवाली का दिन निर्धारित किया गया था।

सुबह होती है लड़ाई
सीओडी कर्मचारी नेता एवं कोष्टा समाज के संरक्षक नारायण प्रसाद कोष्टा ने बताया कि कोष्टी मंदिर में दीवाली की सुबह 7 से 8 बजे के बीच मुर्गों की लड़ाई आयोजित होती है। इसमें जीत हार मायने नहीं रखता और न ही मुर्गों को घायल होने दिया जाता है। ये लड़ाई दीवाली के उत्साह, उमंग और मनोरंजन के उद्देश्य से कराई जाती है। मुर्गों की संख्या समय के अनुसार कम हुई है, लेकिन परंपरा को कायम रखने में समाज के युवा अब भी आगे हैं। उनके द्वारा ही इस आयोजन को जारी रखा गया है।

ऊंच-नीच से मुक्त है समाज
कांग्रेस प्रवक्ता एवं समाज के वरिष्ठ टीकाराम कोष्टा ने बताया कि कोष्टा समाज का मुख्यालय जबलपुर का कोष्टी मंदिर है। बुजुर्गों ने कभी भी समाज में ऊंच-नीच का भेद पैदा नहीं होने दिया है। यही वजह है कि शादी-विवाह में आज तक छोटे-बड़े का भेद नहीं आया है।

नहीं है दहेज मांगने की प्रथा
रिटा. इंजीनियर दुलीचंद कोष्टा ने बताया कि कोष्टा समाज में दहेज मांगने की प्रथा नहीं है और न वैवाहिक लेन-देन करने की इजाजत है। यहां आज भी लग्न पत्रिका के भीतर पैसे रखकर दे दिए जाते हैं। पहले सौ-दो सौ रुपए दिए जाते थे, जो अब अधिकतम हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। वहीं खुले थाल में पैसे रखकर देने का चलन नहीं है। मांग करने वाले वर पक्ष को समाज से बाहर तक कर दिया जाता है। शहर के कुछ परिवार अब भी समाज से बाहर हैं, जिन्हें कोई भी रिश्तेदार अपने कार्यक्रमों में नहीं बुलाता है।