17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

diwali 2017 muhurat ऐसे करें लक्ष्मी जी की पूजा, धन-धान्य से भर जाएगा घर, जानें श्रेष्ठ मुहूर्त

संस्कारधानी जबलपुर में भी विविध पूजन अनुष्ठान के साथ इसका शुभारंभ होता है। दीपावली खुशियों के खजाना लेकर आती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 6 Oct 2017, 3:22 PM IST

Laxmi Pujan

लक्ष्मी पूजन

जबलपुर। मां लक्ष्मी का पूजन काली अंधियारी अमावस की रात में किया जाता है लेकिन एक खास तिथि और खास मुहूर्त के चलते यह काली अंधियारी रात भी उजियारी रात मानी जाती है। वैसे तो हर अमावस्या काली अंधियारी होती है किन्तु कार्तिक माह की अमावस्या उजियारी अमावस्या के रूप में भी जानी जाती है।इस बार दिवाली 19 अक्टूबर 2017 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन दीपों की रोशनी से काली अंधियारी रात भी पूनम की रात से परिवर्तित हो जाती है। माता लक्ष्मी से जुड़ा यह त्यौहार देश दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। संस्कारधानी जबलपुर में भी विविध पूजन अनुष्ठान के साथ इसका शुभारंभ होता है। दीपावली खुशियों के खजाना लेकर आती है।

दीपावली खुशियों के खजाना लेकर आती है, सनातन धर्म का प्रमुख त्यौहार
दिवाली हिंदुओं और सनातन धर्म को मानने वालों का प्रमुख त्यौहार है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी भगवान गणेश के पूजन का विधान है। ज्योतिषाचार्य सचिन देव महाराज के अनुसार दिवाली 19 अक्टूबर को अमावस्या तिथि के अवसर पर मनाई जाएगी। स्कंद पुराण में कार्तिक अमावस्या के दिन सुबह स्नानादि से निवृत होकर सभी देवी देवताओं की पूजा विधि विधान से करनी चाहिए। ऐसा करने से तन मन धन सभी चीजों की प्राप्ति होती है।


पूजा विधि व मुहूर्त -
इस बार महालक्ष्मी पूजा का मुहूर्त सुबह सात बजकर ग्यारह सुबह 7:00 से रात 8:30 बजे तक है। महानिशा काल पूजा मुहूर्त रात्रिकालीन 11:40 से 12:35 तक है।

ऐसे करें माता लक्ष्मी का पूजन
दिवाली के दिन शाम के समय घर के पूजा घर में लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्तियों को रखें। फिर पूजा चौकी पर स्वस्तिक बनाकर और चावल रखकर स्थापित करना चाहिए। मूर्तियों के सामने एक जल से भरा हुआ कलश रखें। इसके बाद मूर्तियों के सामने बैठकर हाथ में जल लेकर शुद्धि मंत्र का उच्चारण करते हुए उसे मूर्ति पर, परिवार के सदस्यों पर और घर में छिड़कना चाहिए।