26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DOG की खतरनाक स्विमिंग नर्मदा की उफनती लहरों में, हैरान कर देगा ये वीडियो
Play video

DOG की खतरनाक स्विमिंग नर्मदा की उफनती लहरों में, हैरान कर देगा ये वीडियो

पानी में लोगों की मस्ती को देखते दक्षिण दिशा की ओर से एक सफेद रंग का DOG भी पानी में कूद गया
Google source verification

image

Lalit Kumar Kosta

Aug 10, 2017

जबलपुर। बारिश के बाद मां नर्मदा की लहरें उफना रही हैं। यहां पहुंचने वालों की जरा सी चूक उनके लिए जानलेवा बन रही है। इसके बावजूद लोग प्रकृति का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। वहीं रोजाना स्वीमिंग करने वालों की भीड़ भी नर्मदा तट पर लग रही है। ऐसे में वहां का माहौल कुछ अलग ही हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को देखने मिला, जब तैराकी सीख रहे लोगों के बीच अनजान जीव तैरता हुआ आ गया। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे।

READ MUST- भाजपा की महिला नेत्रियों ने किया ऐसा डांस कि देखते रह गए लोग- देखें वीडियो 

तैरकर आ गया कुत्ता-
दरअसल जबलपुर के कुछ युवाओं द्वारा प्रतिदिन जिलहरी घाट पर स्वीमिंग सिखाई जाती है। वहीं अच्छे तैराक भी इसी घाट पर तैरना पसंद करते हैं। रोज सुबह होते ही यहां तैराकों की अच्छी खासी संख्या पहुंच जाती है। तैराकी व एडवेंचर के शौकीनों के लिए बारिश का मौसम सबसे ज्यादा पसंद होता है। पानी में लोगों की मस्ती को देखते दक्षिण दिशा की ओर से एक सफेद रंग का DOG भी पानी में कूद गया। थोड़ी देर वहीं मस्ती करने बाद वह अचानक से नर्मदा की बीच धार में आ गया और देखते ही देखते कुशल तैराक के जैसे तैरते हुए वह बेझिझक नर्मदा में बढ़े जा रहा था। लोग उसका वीडियो बना रहे थे। फिर घाट पर पहुंचकर उसने खुद को पानी से झटकारा और आगे बढ़ गया।

READ MUST- मासूम बच्चियों के सामने मां ऊपर से निकल गया डम्पर, देखें वीडियो 

ये सिखाते हैं तैराकी-
नर्मदा तट जिलहरी घाट में संजय यादव व उनके साथियों द्वारा सालों से तैराकी सिखाई जा रही है। जिसमें बच्चों बड़ों से लेकर महिलाएं व लड़कियां भी शामिल हैं। रोज सुबह ६ बजे के आसपास यहां स्वीमिंग करने वाले पहुंचने लगते हैं। १५ अगस्त को ये तैराक ग्वारीघाट से तिलवाराघाट तक तैरकर देशभक्ति का संदेश भी ये तैराक देते हैं। यह सिलसिला कई सालों से चल रहा है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

street dog
satsh sharma IMAGE CREDIT: satish sharma