जबलपुर। पटवारी परीक्षा के लिए उस परीक्षा का पैटर्न और परीक्षा में पूछे जाने वाले सिलेबस का पूरा ज्ञान होना जरूरी है। अगर आपको उस परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस के बारे में जानकारी है तो आप इसे आसानी से पास कर सकते हैं। पटवारी वैकेंसी 2017 MP सिलेबस और MP पटवारी एग्जाम पैटर्न के बारे में जबलपुर के अभ्यार्थी जानने के लिए बहुत उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। वे दिनभर इंटरनेट और बुक्स के माध्यम से इस पैटर्न और सिलेबस को जानने का प्रयास कर रहे हैं।