2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

murder mystery: त्रिकोणीय प्रेम संबंध में डॉक्टर की हत्या, दो महिलाओं ने रची ये कहानी

ट्रायएंगल लव में नामी डॉक्टर का मर्डर

2 min read
Google source verification
murder in love triangular love

ट्रायएंगल लव में नामी डॉक्टर का मर्डर

जबलपुर। शहर के बीचों बीच भंवरताल गार्डन के समीप एक डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले से पर्दा उठा गया गया। पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। पुलिस का मानना है कि संचालक स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में लीगल सेल के नोडल अधिकारी डॉ. शफात उल्लाह की हत्या त्रिकोणीय प्रेम संबंध की परिणिति हो सकती है। उनकी हत्या में दो महिलाओं की अहम भूमिका खुलकर सामने आ रही है। इनमें एक उनकी पत्नी भी हो सकती हैं।

पुलिस ने दिया संकेत
पुलिस सूत्रों की मानें तो डॉ. शफात हत्याकांड की कहानी बड़ी पेचीदा है। इसमें एक लव स्टोरी भी शामिल है, जो बीबी और एक अन्य महिला के बीच घूमती है। इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड की कडिय़ां लगभग सुलझ चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो डॉ. शफात की हत्या में उनके बेहद नजदीकी लोग शामिल हैं। पांच आरोपितों में दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अब तक दोनों करीबी महिलाओं और एक युवक को हिरासत में ले चुकी है। युवक एक महिला का भतीजा लगता है। पुलिस की अलग-अलग टीमें शेष आरोपितों को दबोचने के लिए रवाना कर दी गई हैं। एसपी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि सभी आरोपितों की शिनाख्त हो गई है। बस उनकी गिरफ्तारी का इंतजार है।

ऐसा खुला राज
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस केस को सुलझाने में अधिकारियों की परिवार और नजदीकी लोगों से की गई बार-बार पूछताछ कारगर साबित हुई। आईजी व डीआईजी द्वारा की गई पूछताछ में कई एेसे विरोधाभासी बयान आए, जो पुलिस के लिए चौंकाने वाले थे। वहीं पुलिस को सर्विलांस की मदद से उस महिला (डॉक्टर की पत्नी की बेहद खास) के बारे में भी झूठ पकड़ लिया, जिसके बारे में करीबियों द्वारा ये बताया गया था कि वह जिले से बाहर है। पुलिस को उसका मोबाइल लोकेशंस पहले घटनास्थल और बाद में रेलवे स्टेशन मिला।

बेटी की एक्टिवा
पुलिस के अनुसार जिस महिला को शहर से बाहर बताया गया वही डॉक्टर की एक्टिवा गाड़ी चला रही थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक स्थित स्टैंड में डॉक्टर की बेटी सैफी की एक्टिवा जमा करने वाली भी उक्त महिला ही थी। गुरुवार की रात इस महिला को पुलिस ने डॉक्टर के घर के पास से उठाया तो कडि़यां खुलती चली गईं। शुक्रवार को इस महिला से डॉक्टर की पत्नी सहित अन्य परिजनों की मुलाकात ओमती थाने में करायी गई तो कई रहस्यों से पर्दा उठा । गिरफ्त में आयी महिला के बेटे की भी भूमिका हत्या के आरोपितों को मोबाइल पर दिशा-निर्देश देने वाली निकली। पुलिस उसे भी हिरासत में ले चुकी है।

ये थी घटना
उल्लेखनीय है कि 12 जून को शाम 6.53 बजे भंवरताल स्थित कृतिकाअपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहने वाले डॉ. शफात उल्लाह (51 वर्ष) की दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। शफात यहां अपनी पत्नी आयशा, बेटी सैफी व नाती शब्बीर के साथ रहते थे। बदमाशों ने पत्नी, बेटी व नाती को हाथ-पैर बांधकर बाथरूम में कैद कर दिया था और लूटपाट कर बेटी सैफी का एक्टिवा एमपी 20 एसके 8205 लेकर फरार हो गए थे। इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड के चलते पुलिस की किरकिरी हो रही थी। पुलिस की जांच में पहले एक महिला सहित चार आरोपित सामने आए और अब दो महिला सहित आरोपितों की संख्या पांच पहुंच गयी है।