25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईवे में खड़ी कार पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

Firing Incident : जबलपुर–भोपाल हाईवे में खड़ी कार पर 3 बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, कार सवार दो लोगों में से एक घायल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 23 Oct 2024, 6:21 PM IST

Firing Incident

Firing Incident : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां जबलपुर-भोपाल हाईवे (NH 12) के सर्विस रोड में खड़ी कार पर 3 बाइक सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। कार के अंदर बैठे 2 लोगों में से एक गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे व्यक्ति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई।

परीक्षा देने आया था घायल

दरअसल, हादसे में घायल दीनू डोंगरे एलएलएम की परीक्षा देने के लिए छिंदवाड़ा से जबलपुर अपनी कार से आया था। दीनू ने कुछ समय पहले ही यह कार खरीदी थी। कार की स्पीड टेस्ट करने के लिए वह अपने दोस्त डॉ. रविशंकर उइके के साथ जबलपुर-भोपाल हाईवे पर गया था। उन्होंने थोड़ी देर के लिए कार को कुडन गांव के पास एक सर्विस रोड पर खड़ा किया। थोड़ी देर बाद अचानक 3 नकाबपोश बाइक सवार बदमाश कार के पास रुके और उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दीनू के कंधे पर गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। दीनू के दोस्त डॉ. उइके इस हमले से बच गए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़े - ऑक्सीजन सिलेंडर पाइप फटने से जिला अस्पताल में मची भगदड़, आधे घंटे तक परिसर में खड़े रहे मरीज

खंगाले जा रहे सीसीटीवी

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और सबसे पहले घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए रवाना किया। पुलिस ने हमलावरों पर मामला दर्ज किया और आगे की छानबीन में जुट गई। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है जिससे हमलावरों का पता लगाया जा सके।