25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहू का जबरन धर्मांतरण कराने वाले पति, सास-ससुर को जेल

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर का मामला, 2017 में शादी तय होने से पहले ससुराल पक्ष ने बनाया था धर्मांतरण का दबाव, शादी के बाद मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर बहू ने दर्ज कराई थी एफआईआर...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 30 Jun 2025, 9:30 AM IST

MP News: जॉय स्कूल जबलपुर के संचालक अखिलेश मेबन, उनकी पत्नी नीनू और पुत्र तनय मेबन को जबरन धर्मांतरण और प्रताड़ना के आरोप में कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। मामला पूर्व सैन्य अफसर (कैप्टन) आकांक्षा अरोरा की शिकायत पर दर्ज हुआ था।

ईसाई धर्म अपनाने का बनाया था दबाव

उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में शादी तय होने से पहले ससुराल पक्ष ने ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया था। विरोध करने पर सामाजिक बदनामी की धमकी देकर उन्हें 10 दिसंबर 2017 को जबरिया धर्म परिवर्तन कराया गया। शादी के बाद उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और सेना की नौकरी छोड़ने के लिए भी मजबूर किया गया था।

पहले दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का केस, फिर कराई नई एफआईआर

पूर्व में उन्होंने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इस पर पति की धमकी से आहत होकर उन्होंने एफआइआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद पति, सास और ससुर को जेल भेज गया है।

ये भी पढ़ें: अब थानों में QR कोड, स्कैन करें और बताएं कैसी है एमपी पुलिस

ये भी पढ़ें: रेल सफर हुआ महंगा, एटीएम से पैसे निकालने में भी खाली होगी जेब, 1 जुलाई से बदल रहे ये नियम