
dream
जबलपुर। शहर के शहपुरा जनपद पंचायत में धर्म और आस्था के नाम पर अंधविश्वास का खेल देखने को मिल रहा है। यहां पर एक महिला का दावा है कि उसके सपने में भगवान आए और उन्होंने गांव के पास के एक पेड़ के पास जाने को कहा था। जब महिला सुबह उठकर उस पेड़ के पास पहुंची तो उसे वहां पांच मुंह वाले नाग देवता ने दर्शन दिए।
अब महिला का कहना है कि जो भी उनकी ड्योढ़ी पर अपनी मनोकामना लेकर आएगा, उसकी हर मनोकामना पूरी होगी। जिसके बाद से ही जो भी उनकी ड्योढ़ी पर अपनी मनोकामना लेकर आएगा, उसकी हर मनोकामना पूरी होगी।
बता दें कि ग्राम डोंगरझांसी में मनका बाई नाम की महिला ने कहा कि उसके सपने में भगवान आए थे और गांव के ही एक पेड़ के पास जाने को कहा। जब महिला वहां पर पहुंची तो पांच मुंह वाले नाग देवता ने दर्शन दिए। महिला का कहना है कि देवस्थान के दर्शन करने से सब के दुख दर्द दूर होने लगे हैं।
पांच फन वाले नाग देवता को देखने के लिए इस जगह पर अब काफी भीड़ आने लगी है। लोग सांप की बांबी के पास पूजा-पाठ कर दूध, फल और पैसे चढ़ा रहे हैं। इस मामले में कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस या प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं ली है कि अंधविश्वास के खेल में कितना सच है।
Published on:
09 Aug 2020 12:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
