किसी भी सरकारी दफ्तर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का बड़ा योगदान रहता है। वे अधिकारियों के सहयोगी के तौर पर काम करते हैं। इसलिए विभागों के गठन के समय से ही इनकी संख्या काफी रही है। लेकिन, अब इनकी संख्या निरंतर कम हो रही है। ज्यादातर कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह नए कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में अधिकारी वर्ग को अपने छुटपुट काम खुद ही सम्भालने पड़ सकते हैं।