घर में डालें होलिका की राख
इसके अलावा जानकार बताते हैं कि होलिका जलने के बाद उसकी राख को अगर आप अपने घर के चारों तरफ और सारे दरवाजों पर डालते हैं तो आपके घर से सारी निगेटिव एनर्जी चली जाती है और आपका घर पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है। इसके अलावा अगर आपकी दुकान या कोई बड़ा कारोबार है तो होलिका दहन से समय वहां से अग्नि लाकर उससे अपनी दुकान या गोदाम के आग्नेय कोण में सरसों के तेल का दीप जला दें। होलिका की अग्नि से दीपक जलाने से आपकी दुकान और कारोबार में बरक्कत आएगी साथ ही वहां से सारी निगेटिव एनर्जी दूर होगी। साथ ही होली के दिन रंग खेलते समय अपने सिर पर साफा और टोपी जरूर लगाएं, ऐसा करने से आप किसी भी बुरे असर से बच सकते हैं।