जबलपुर। होली की शुभकामनाएं देना और मनाना सबकी अपनी अपनी तरीके से होता है। कोई गले लगाकर हैप्पी होली बोलता है तो कोई गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देता है। लेकिन कुछ एक ऐसी चीजें हैं जो दशकों से यथावत चली आ रही है। उनमें आज भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ। हुआ है तो सिर्फ यह है कि वह आधुनिकता से जुड़ते चले गए। हम बात कर रहे हैं कविताओं और शायरी की। होली पर हुड़दंग के रूप में शायरी और कविताएं भेजने का चलन बहुत पुराना है।
पहले ग्रीटिंग के साथ भेजा जाता था अब सोशल मीडिया जैसे WhatsApp Facebook Twitter इंस्टाग्राम पर भेजे जाते हैं। Facebook में तो भरमार है। वही वेबसाइटों पर एक से बढ़कर एक कोट्स और शायरी लोग खोज रहे हैं। ऐसे पत्रिका जबलपुर आपके लिए लाया है कुछ चुनिंदा शायरी और कविताएं जो आप अपनों को भेजकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।