
जबलपुर. सरकारी नौकरी और विशेषकर रेलवे की तैयारी कर रहे प्रदेश के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश के जबलपुर रेल मंडल में सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकली हैं जिनके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। जबलपुर रेल मंडल में ट्रेड अप्रेंटिस के पद के लिए भर्तियां निकली हैं जिनके लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइड के जरिए आवेदन किया जा सकता है। खास बात ये है कि इन पदों पर जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें किसी भी परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
योग्यता एवं आयु सीमा
जबलपुर रेल मंडल में 680 पदों पर ट्रेड अप्रेंटिस के लिए भर्तियां की जानी है जिसके आवेदन की पूरी प्रक्रिया विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है। 10वीं पास और आईटीआई का डिप्लोमा करने वाले अभ्यार्थी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती नियमों के अनुसार आवेदक की उम्र सीमा अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है और आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट देने का भी प्रावधान है। रेलवे की तरफ से इन पदो के लिए 18 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया गया था और आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2021 तय की गई है।
ये भी पढ़ें- फटी जींस पर अब एमपी के कृषि मंत्री का बयान
आवेदन शुल्क व ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के अभ्यार्थियों को 170 रुपए व एससी, एसटी व अन्य कैटेगिरी के लिए 70 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदक अपना आवेदन फॉर्म सीधे विभाग की ऑफिशियल साइट https://www.mponline.gov.in/portal/ पर जाकर भर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक प्रिंट आउट जरुर ले लें जिससे कि भविष्य में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।
देखें वीडियो- चोरों ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ
Updated on:
20 Mar 2021, 3:43 PM IST
Published on:
20 Mar 2021, 3:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.