30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य विभाग के मुख्य लिपित के घर लोकायुक्त छापा : करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

स्वास्थ्य विभाग के मुख्य लिपित के घर लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति की गोपनीय शिकायत पर की गई कार्रवाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Aug 2021, 11:43 PM IST

News

स्वास्थ्य विभाग के मुख्य लिपित के घर लोकायुक्त छापा : करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

जबलपुर/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ मुख्य लिपिक अब्दूल कादर फकरूदीन रजा के घर पर बुधवार को जबलपुर लोकायुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। मुख्य लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति मिलने की गोपनीय शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस द्वाराछापामार कार्रवाई की गई। प्रांरमिक जाॅच में मुख्य लिपिक के पास 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिलने का अनुमान है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें ये खास खबर- MP में बाढ़ से हाहाकार : पीड़ितों के रहने और खाने की व्यवस्था कर रहा है प्रशासन, आमजन और समजसेवी भी आगे आए

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई छापामारी

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को गोपनीय सुचना प्राप्त हुई थी कि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ मुख्य लिपित अब्दुल कादर फकरूदीन रजा जो वार्ड नंबर-3 गौस नगर निवासी है, इनके द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस की टीम के द्वारा बुधवार को उनके घर पर छापामार कार्रवाई की गई।

पढ़ें ये खास खबर- बाढ़ ग्रस्त इलाकों के हवाई दौरे पर शिवराज : मौसम विभाग ने जारी की 48 घंटे में तेज बारिश की चेतावनी, खाली कराये गए 30 और गांव

अब तक की जांच में खुलासा

जबलपुर लोकायुक्त के एडीशनल एसपी जे.पी.वर्मा ने बताया कि, लोकायुक्त की जांच में कुछ प्रॉपर्टी के पेपर, 17 बीमा पॉलिसी, 3 मकान, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामग्रियां पाई गई हैं। इसके अलावा, आरोपी अधिकारी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस का मानना है कि, आगामी जांच में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।के द्वारा की जायेगी।