वीडियो कॉल में तोड़ीं मर्यादाएं
महिला जबलपुर के रांझी इलाके की रहने वाली है। जिसकी सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले अमित डागर से दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों घंटों तक एक दूसरे से वीडियो चैटिंग करने लगे। प्यार का बुखार दोनों पर इस कदर चढ़ा कि महिला ने वीडियो चैटिंग में मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। इसी दौरान दिल्ली निवासी अमित ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। कुछ दिन पहले अमित ने महिला पर दिल्ली में आकर मिलने का दबाव बनाया। महिला ने उसे बताया कि वो शादी शुदा है तो आरोपी ने कहा कि वो पति को छोड़कर उसके साथ शादी कर ले।
ये भी पढ़ें- क्लास बंक कर पब में स्टूडेंट्स ने मनाई फ्रेशर पार्टी, कॉलेज प्रबंधन ने थमाया नोटिस
अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमित उस पर दबाव बना रहा है कि पति को छोड़कर वो उसके साथ शादी कर ले। उसने मना किया तो धमकी दी कि वो सोशल मीडिया पर उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देगा। कई बार समझाने के बाद भी जब अमित नहीं माना तो महिला ने पति को पूरी बात बताई। पहले तो पति महिला पर नाराज हुआ लेकिन बाद में अमित को समझाने की कोशिश की। लेकिन पति की समझाइश का भी अमित पर असर नहीं हुआ उल्टे वो पति को भी धमकाने लगा। जिसके बाद पति-पत्नी ने रांची पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
देखें वीडियो- चमत्कार, ऊपर से गुजर गई तेज रफ्तार ट्रेन फिर भी महिला को नहीं आई खरोंच