जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष लिविश पटेल पर उसकी गर्लफ्रेंड ने रेप के गंभीर आरोप लगाए हैं। मंडला की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि लिविश ने पहले से उससे दोस्ती की और फिर मिलने के लिए जबलपुर बुलाया वो 15 जनवरी को मंडला से जबलपुर आई तो लिविश उसे बस स्टेंड पर लेने आया। बस स्टेंड से लिविश उसे अपने साथ यादव कॉलोनी स्थित होटल सुकून ले गया जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।