14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात के लिए गिफ्ट लेने गया दूल्हा नहीं लौटा वापस, विधवा हुई दुल्हन…

mp news: सुहागरात पर दुल्हन को खुश करने के लिए गिफ्ट लेने दहेज में मिली बाइक से निकला था दुल्हन, लौटते समय हुआ हादसा...।

2 min read
Google source verification
shahdol

mp news: मध्यप्रदेश के शहडोल से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दुल्हन जिस दिन विदा होकर नई जिंदगी के सपने लिए ससुराल पहुंची उसी दिन वो विधवा हो गई। सुहागरात से पहले ही दूल्हे की मौत से दुल्हन व दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना इलाके की है।

सुहागरात के लिए गिफ्ट लेने गया था दूल्हा

शहडोल जिले के झिरिया गांव के रहने वाले 20 साल के दीपेन्द्र साकेत की बारात 20 अप्रैल को सीधी जिले के मगरोहर गांव गई थी। जहां धूमधाम से उसकी शादी हुई और 21 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे दूल्हा दीपेन्द्र अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कर अपने घर यानी ससुराल लेकर आया। घर में रस्में चल रही थीं इसी दौरान दूल्हा दीपेन्द्र सुहागरात पर दुल्हन को देने वाला गिफ्ट खरीदने के लिए चला गया।


यह भी पढ़ें- बिलखती रही बहन..भाई ने पहले कराई जमीन की लिखा-पढ़ी फिर दी पिता को मुखाग्नि..



दहेज में मिली बाइक से एक्सीडेंट

दीपेन्द्र को शादी में बाइक दहेज में मिली थी वो दहेज में मिली नई बाइक से खुशी-खुशी नई दुल्हन के लिए सुहागरात का गिफ्ट लेने ब्यौहारी गया था लेकिन वहां से वापस नहीं लौट पाया। जानकारी के मुताबिक ब्यौहारी से लौटते वक्त घर से करीब दो किमी. पहले ही सराई सांधा गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रही एक दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दूल्हे दीपेन्द्र व दूसरे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर घायल हुआ है।


यह भी पढ़ें- 25 साल की चाची को भतीजे से हुआ प्यार, तीन बच्चियों को छोड़कर भागी…


सुहागरात से पहले विधवा हुई दुल्हन

दीपेन्द्र की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। सुहागरात से पहले ही विधवा हुई दुल्हन सदमे में है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपेन्द्र की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। हर कोई हैरान है, इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।


यह भी पढ़ें- शादी से एक दिन पहले दूल्हा बोला 'बड़ी नहीं छोटी बहन से करेगा शादी..'