
Corona
जबलपुर, कोरोना के लॉकडाउन में लोगों की दिनचर्या के साथ हैबिट में भी बदलाव आ गया है। घर में सामान को यूज करने पर पहले सतर्कतओं पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। वहीं नोट को यूज करते ही साबून से हाथ धोना और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लोगों की हैबिट हो गई है। कोरोना के संक्रमण के दौर से पहले लोग सामान घर ले जाते थे और उसका यूज करने लगते थे। फिलहाल फल, सब्जी या अन्य सामानों को घर में ले जाने के बाद उसे कुछ देर एक स्थान पर रखने के बाद ही यूज कर रहे हैं। ताकि वायरस कहीं चिपका हो तो उसका असर समाप्त हो जाए। लोगों में सतर्कता एेसी है कि एटीएम कार्ड, पर्स, बेल्ट से लेकर जूते-चश्मे तक को सेनिटाइन कर रहे हैं।
तीन से 24 घंटे एक्टिव रहता है वायरस
चिकित्सक का मत मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अव्यक्त अग्रवाल ने बताया कि यूएस और जर्मनी में कोविड-19 कोरोना वायरस पर रिसर्च हुई है। कोरोना वायरस किसी सतह पर तीन से 24 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। इंटरनेट पर कोविड-19 को लेकर 8-10 जर्नल्स पब्लिश हुए हैं लेकिन पूरी तरह से आधार नहीं माना जा सकता है। इस सब्जेक्ट पर अन्य रिसर्च रिपोट्र्स की आवश्यकता है। अनिश्चितता की स्थिति में लोगों को सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
एेसा करें
-फल को नार्मल पानी से धोकर रख दें और 6 घंटे बाद उपयोग करें
-सब्जियों को गर्म पानी से धोकर ही बनाए
-सामान को धोने के बाद हाथ को साबून से अवश्य धोए
-गैस सिलेंडर को बार-बार छूने की आवश्यकता नहीं होती है, उसे तत्काल लगा सकते हैं
-दूध के पैकेट को लाने के बाद हाथ को साबुन से धोए
-अन्य सामानों के पैकेट्स को एक दिन रखने के बाद प्रयोग
Published on:
14 Apr 2020 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
