
aaaj-ka-rashifal-daily-horoscope-kundali
जबलपुर। आज का राशिफल कहता है की आपके द्वारा मेहनत से किए गए कार्यों के अच्छे नतीजे निकलेंगे। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास में लें। नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। दिन भर उत्साह बना रह सकता है। परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी।
राशिफल मेष राशि: आज का दिन आपके लिए धीमी गति वाला रह सकता है। ऑफिस में काम धीरे-धीरे करें तो फायदे में रहेंगे। स्टुडेंटस् को पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देना चाहिए। मेहनत से किए गए कार्यों के अच्छे नतीजे निकलेंगे।
राशिफल वृष राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। टेंशन खत्म हो सकती है।घूमने-फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती है। सहयोगी मदद भी कर सकते हैं।
राशिफल मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए कलहकारी रह सकता है। बातचीत में थोड़ी सी सावधानी बरतें। कहा-सुनी हो सकती है। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास में लें।
READ MUST- janmashtami 2017- जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, श्रीकृष्ण जी के साथ मेहरबान हो जाएंगी लक्ष्मीजी
राशिफल कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। विपरीत व्यक्तियों के साथ समय अच्छा गुजर सकता है तथा रोमेंटिक माहौल में किसी के प्रति रुझान भी संभव है।
राशिफल सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्त रह सकता है। मेहनत के बाद उसका फल मिलने के आसार है। इज्जत बढे़गी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है।
राशिफल कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खुशगवार रह सकता है। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और मोबाईल के जरिए जरूरी खबर मिलेगी जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।
राशिफल तुला राशि: आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। पैसों की परेशानी सुलझ सकती है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा।
राशिफल वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए फलदायी रह सकता है। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और संतोष भी मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा ।
राशिफल धनु राशि: आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठतम रह सकता है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी।
READ ALSo- Krishna Janmashtami 2017 - जानें कृष्ण जन्माष्टमी का पूजा मुहूर्त और मान्यताएं
राशिफल मकर राशि: आज का दिन आपके लिए साधारण रह सकता है। छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही नष्ट हो जाएंगे। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।
राशिफल कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए व्ययकारी रह सकता है। आज खाने-पीने में ज्यादा ध्यान दें। बाहर के खाने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड़यंत्र से सावधान रहें। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताए।
राशिफल मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रह सकता है। अच्छे और असरदार लोगों का साथ मिल सकता है। अपने प्रेमी से मिलन होने के आसार है। दिन भर उत्साह बना रह सकता है। परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी।
Updated on:
13 Aug 2017, 8:53 AM IST
Published on:
13 Aug 2017, 7:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.